हॉकी खेल की जानकारी, इतिहास, नियम | Hockey Game History, Information and Rules in Hindi

हॉकी खेल की जानकारी, इतिहास, नियम | Hockey Game History, Information and Rules in Hindi


अगर आप हॉकी खेलना पसंद करते हैं तो जाहिर सी बात है कि आप हॉकी खेल के बारे में पूरी जानकारी रखना भी पसंद करते होंगे। जैसे हॉकी का इतिहास (Hockey history), हॉकी खेल के नियम (Hockey Rules), हॉकी कौन से देश का राष्ट्रिय खेल है इत्यादि। हम इस पोस्ट में आपको हॉकी खेल के बारे में पूरी जानकारी साँझा करेंगे।

Hockey Rules in Hindi


हॉकी खेल का इतिहास (Hockey History in Hindi)


अभी तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि हॉकी खेल का आरम्भ कब हुआ था। माना जाता है कि सबसे पहले हॉकी 500 ई पूर्व फारस में खेला जाता था। परन्तु ये हॉकी का खेल आज के अधुनिल खेल से बिलकुल अलग था।

उस समय हॉकी खेल को पर्शिया में एक बॉल और छड़ी के साथ घोड़ों पर खेला जाता था। उस समय हॉकी की गेंद लकड़ी की बनी होती थी।

ग्रीस के बाद हॉकी का खेल रोम और इंग्लैंड तक पहुँच गया था। उस समय इंग्लैंड में इस खेल को बैड्डी के नाम से जाना जाता था। इंग्लैंड को हॉकी खेल के आधुनिक खेल का जन्मदाता माना जाता है।

इसके बाद 1886 में इंग्लैंड हॉकी एसोसिएशन का गठन किया गया था। इसी के साथ 19 वी शताब्दी में अधिकतर यूरोपीय देशों में हॉकी खेल के एसोसिएशन का गठन हो चूका था।

International हॉकी एसोसिएशन का गठन 1 जनवरी 1924 में किया गया था। उस समय उसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना नामक शहर में बनाया गया था।

सबसे पहले 1908 में पुरुष हॉकी को लन्दन ओलंपिक्स में शामिल किया गया था। इसमें आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच प्रतियोगिता की गयी थी और इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराकर Gold मैडल अपने नाम कर लिया था।

अगर हम भारत में हॉकी की बात करें तो, भारत में सबसे पहले हॉकी क्लब कलकत्ता में 1885 में बनाया गया था। इस क्लब की स्थापना के बाद सन 1895 में बेटन कप शुरू किया गया। इसी के साथ 1896 में मुंबई में आगाखान कप का भी आरम्भ किया गया था।

भारत में हॉकी खेल संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। परन्तु भारतीय टीम ने सबसे पहले 1928 में इंग्लैंड के साथ खेलकर गोल्ड मैडल अपनी झोली में डाल लिया था।

सबसे पहले महिला हॉकी को 1980 में ओलंपिक्स में शामिल किया गया था। और अगर पुरुषों के वर्ल्ड कप की बात करें तो हॉकी का वर्ल्ड कप 1971 में शुरू किया गया था। महिलाओं के वर्ल्ड कप की बात करें तो वो 1974 में शुरू किया गया था।

सन 1975 में भारत ने पहले गोल्ड मैडल अपने नाम किया था।

हॉकी खेल को एशिया खेलों में 1951 में शामिल किया गया था।

हॉकी खेल के मैदान का क्षेत्रफल

अगर हॉकी के मैदान के क्षेत्रफल की बात करें तो ये 100 गज लम्बा होता है और 60 गज चौड़ा होता है। जो इसकी 100 गज की लम्बाई होती है उसको 25-25 गज के चार भागों में बांटा जाता है।

हॉकी खेल की मैदान की लम्बाई चौड़ाई

हॉकी के मैदान की लम्बाई

91.40 मीटर, 100 गज

हॉकी के मैदान की चौड़ाई

55 मीटर, 60 गज

गोल लाइन से पेनल्टी स्ट्रोक की दुरी

7 गज

गोल पोस्ट के बीच की दुरी

4 गज

गोल पोस्ट की ऊंचाई

7 गज

बॉक्स के आधार की  चौड़ाई

4 फुट

गोल पोस्ट के उपरी भाग की चौड़ाई

1 गज

गोल पोस्ट में लगे तख्ते की ऊँचाई

18 इंच

गोल पोस्ट की चौड़ाई

2 इंच

गोल पोस्ट की मोटाई 

3 इंच

वृत्त खंड की गोल रेखा से दुरी

16 गज

खेल की अवधि महिलाओं के लिए

35-5-35 मिनट

खेल की अवधि पुरुषों के लिए

35-5-35 मिनट




हॉकी की मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं और प्रकार

पूरी दुनिया में हॉकी की कुछ प्रमुख प्रतियोगिताएं है।

  • यूरोपियन कप
  • एशियाई खेल
  • ओलम्पिक
  • एशियन कप
  • पैन-अमेरिकी


अगर हम हॉकी के प्रकार की बात करें तो इसके कई प्रकार हैं।

फील्ड हॉकी:- जैसा कि इस नाम से ही पता चल रहा है कि हॉकी के इस प्रकार को फील्ड में यानी मैदान में खेला जाता है। यह खेल घास के समतल मैदान में खेला जाता है। खेल के इस प्रकार में कुल 11 खिलाडी होते हैं।

Ice हॉकी:- हॉकी के इस खेल को फील्ड में नहीं बल्कि बर्फ के मैदान में खेला जाता है। इसी लिए इसे Ice हॉकी के नाम से जाना जाता है।

इस खेल में खिलाडी पावों में स्केटर दाल कर खेलते हैं। बर्फ वाली हॉकी सबसे ज्यादा कनाडा, रूस, यूरोप, और अमेरिका में लोकप्रिय है. यह खेल कनाडा का राष्ट्रीय शीतकालीन खेल है।

  • गली हॉकी
  • स्लेज हॉकी
  • रोलर हॉकी

हॉकी कौन कौन से देश का राष्ट्रीय खेल है?

जैसा की हम जानते हैं कि किसी न किसी देश का कोई न कोई राष्ट्रीय खेल होता ही है। वैसे ही अगर हॉकी को किसी देश के राष्ट्रीय खेल की बात करें तो हॉकी भारत और पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है।


हॉकी खेल के लिए कौन कौन सा सामान उपयोग किया जाता है?

जैसे बास्केटबॉल को खेलने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सामान की जरुरत रहती है वैसे ही हॉकी खेलने के लिए भी कुछ सामान उपयोग में किया जाता है।

हॉकी खेल में उपयोग होने वाला सामान

स्कोर शीट, दो छड़ी, सिटी, ग्रीन, लाल और पिला कार्ड, फ्लैग्स 6*6 इंच, एक हूटर

Also Read About:-



हॉकी खेल के नियम | Hockey Game Rules in Hindi


Rule 1:- खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन खेलों की तरह हॉकी का आगाज भी टॉस के साथ किया जाता है।

Rule 2:- जो पक्ष टॉस जीतता है वह टीम बॉल पास या क्षेत्र में से 1 को चुन सकता है।

Rule 3:- हॉकी में सभी खिलाडियों का प्रतिस्थापन लगातार किया जाता है।

Rule 4:- अगर कोई खिलाडी अपील नहीं भी करता है तो अंपायर अपना फैसला दे सकता है।

Rule 5:- हॉकी में किसी भी खिलाडी का निलंबन केवल 5 मिनट के लिए किया जाता है।

Rule 6:- अगर कोई टीम घेरे के बाहर किसी भी नियम (Rule) का उलंघन करता है तो विरोधी टीम को एक फ्री हिट दी जाती है।

Rule 7:- अगर निर्धारित समय में कोई भी टीम किसी निर्णय तक नहीं पहुँचती है तो साढ़े सात मिनट का समय और दिया जाता है। इस समय को गोल्डन हाफ कहा जाता है।

Rule 8:- अगर किसी टीम की जीत या हार गोल्डन हाफ के बाद भी निर्धारित नहीं होती तो टाई ब्रेक दिया जाता है। और इस टाई ब्रेक में एक टीम के 5 ही खिलाडी भाग ले सकते हैं।

Rule 9:- अगर टाई ब्रेक मैं भी फैसला ताल जाता है तो उसके बाद sudden death लागु किया जाता है ।

Rule 10:- Sudden death में दोनों टीम बारी बारी करके बॉल को गोल में डालते हैं।

Rule 11:- जब अंपायर की सिटी बजती है तभी किसी खिलाडी के माध्यम से strock लिया जाता है।

Rule 12:- गोल को तभी मानी किया जाता है जब बॉल 16 गज के घेरे के अंदर होती है।

Rule 13:- हॉकी के नियम के अनुसार अगर कोई खिलाडी निलंबित किया जाता है तो उसके स्थान पर किसी दुसरे खिलाडी को नहीं लाया जा सकता है।

Rule 14:- हॉकी के अलावा शरीर के किसी भी भाग से हॉकी के बॉल को नहीं रोका जा सकता है।

Rule 15:- किसी भी टीम को पेनेलिटी तभी दी जाती है जब किसी टीम का कोई खिलाडी जन बुझकर घेरे के अंदर किसी नियम को तोड़ता है।

Rule 16:- यदि पेनेलिटी strock होता है तो उसके दौरान बॉल किसी भी ऊँचाई तक जा सकता है।

Rule 17 :- जब किसी टीम का कोई खिलाडी फ्री हिट लगाता है तो विरोधी टीम का खिलाडी 5 गज की दुरी पर होना चाहिए।

Rule 18 :- हॉकी के नियम के अनुसार, बॉल को हॉकी के ब्लेड की तरफ से ही ड्रिबल किया जाता है।

Rule 19 :- जो हॉकी क्लब यूनिफार्म निर्धारित करती है दोनों टीम को वाही यूनिफार्म पहननी पड़ती है।

Rule 20 :- अगर कोई खिलाडी बार बार खेल को खतरनाक तरीके से खेलता है तो मैच रेफरी खिलाडी को हरा, लाल या फिर पिला कार्ड दिखा सकता है। अगर अंपायर हरा कार्ड दिखता है तो उसका अर्थ एक चेतावनी होती है। अगर किसी खिलाडी को पिला कार्ड दिखाया जाए तो उस खिलाडी को पांच मिनट के लिए बाहर रखा जाता है। लाल कार्ड दिखने पर उस खिलाडी को प्रतियोगिता से बहार कर दिया जाता है।

Rule 21:- पनेलिटी strock को हमेशा अतिरिक्त समय में जोड़ा जाता है।



हॉकी  खेल के कुछ Fundamentals

हॉकी को पकड़ने का तरीका:- हॉकी को खेलने से पहले ये पता होना चाहिए कि हॉकी स्टिक को कैसे पकड़ा जाता है। हॉकी को हमेशा बाएं हाथ से उपर से पकड़ा जाता है और दायें हाथ से हॉकी ग्रिप के निचले भाग को पड़ा जाता है। और जब भी कोई खिलाडी बॉल को हिट करता है तो उसके दोनों हाथ हॉकी स्टिक के उपर होने चाहिए।

हॉकी में बॉल को मारने का तरीका:- बॉल को मारने के लिए खिलाडी की पकड़ हॉकी स्टिक के उपर मजबूत होनी चाहिए। जब बल को मारा जाता है तो बाएं पावों को सामने रखकर हॉकी स्टिक के ब्लेड से मारा जाता है।

बॉल को धकेलने का तरीका:- हॉकी के हमेशा बॉल के बीच रखकर कलाई के मदद से बॉल को धकेला जाता है।

बॉल को कैसे रोका जाता है:- हॉकी को बीच से पकड़कर बॉल को हॉकी स्टिक ब्लेड से रोका जाता है।

हॉकी में फ्लिक करने का तरीका:- हॉकी स्टिक के ब्लेड की मदद से बॉल को दुसरे खिलाडी या फिर गोल में फ्लिक किया जाता है।

हॉकी में tackling किसे कहा जाता है?

जब किसी टीम का खिलाडी अपनी विरोधी टीम से बिना नियम को तोड़े और अपने कौशल और निपुणता के साथ अगर बॉल को चीक लेता है तो उसे tackling कहा जाता है।

स्कूपिंग करने का तरीका:- अगर हॉकी स्टिक के ब्लेड के माध्यम से बॉल को उपर उछाला जाता है उसे हॉकी में स्कूपिंग कहा जाता है। स्कूपिंग करने के लिए खिलाडी का एक हाथ हॉकी के उपर वाले भाग पर और दूसरा हाथ निचले हिस्से में होना चाहिए।



Frequently Asked Question (FAQ)

Question:- हॉकी किस किस देश का रास्ट्रीय खेल है?

Answer:- हॉकी भारत और पाकिस्तान का राष्ट्रिय खेल है।

Question:- हॉकी खेल के ग्राउंड का क्षेत्रफल कितना होता है?

Answer:- हॉकी खेल के ग्राउंड का क्षेत्रफल 100 गज × 60 गज होता है।

Question:- हॉकी खेल के गोल की लम्बाई, ऊँचाई और गहरायी कितनी होती है?

Answer:- गोल की ऊँचाई 7 फुट, लम्बाई 12 फुट और गहरायी 4 फूट होती है।

Question:- हॉकी बॉल का भर कितना होता है?

Answer:- बॉल का भार 5 ½ से 5 ¾ औन्स होता है।

Question:- बॉल की परिधि कितनी होती है?

Answer:- बॉल की परिधि 8.13/16 से 9 औन्स होती है।

Question:- हॉकी खेल की समय अवधि कितनी होती है?

Answer:- इस खेल की समय अवधि 35-5-35 होती है।

Question:- हॉकी स्टिक का भर कितना होता है?

Answer:- हॉकी स्टिक का भार 12 से 28 पौंड तक होता है।

Question:- हॉकी में कितने प्लेयर होते हैं?

Answer:- हॉकी में एक टीम में कुल 16 खिलाडी होते हैं जिनमे से 11 खेल सकते हैं।

Question:- हॉकी में कौन सी गेंद का प्रयोग किया जाता है?

Answer:- हॉकी में Truff बॉल का प्रयोग किया जाता है।

Question:- खेल में प्रयोग किये जाने वाले झंडों की ऊँचाई कितनी होती है?

Answer:- झंडों की ऊँचाई 4 फुट होती है।

Also Read:-


Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post