फुटबॉल के कुछ नियम - Football Game History, Rules and Information in Hindi

ऐसा माना जाता है कि 500 B.C पूर्व ग्रीक के लोग फुटबॉल खेला करते थे। इसके बाद 11 वी शताब्दी में फुटबॉल मैच के खिलाडियों की संख्या तय हो गयी थी। 



खिलाडियों की संख्या तो तय हो गयी परन्तु खेल के मैदान की लम्बाई और चौड़ाई तय नहीं की गयी थी। ऐसा माना जाता है कि फुटबॉल के आधुनिक खेल की खोज 19 वी शताब्दी के मध्य में की गयी थी।

कैंब्रिज में 1848 में फुटबॉल के नयी नियमो (rules) का गठन किया गया था। प्रथम फुटबॉल संघ का गठन 1870 में किया गया था और संघ के सदस्यों को चुना गया था।

फुटबॉल संघ ने 1871 F A प्रतियोगिता शुरू की इस प्रतियोगिता में संग के सदस्यों की खेलने का मौका मिला।

फुटबॉल का पहला international match स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच 1 November 1872 में खेला गया।

1873 में स्कॉटलैंड ने भी फुटबॉल संघ का संगठन कर लिया। फुटबॉल में पनेल्टी किक की शुरुआत 1890 में की गयी थी। इंग्लैंड के लन्दन में 1863 में फूटबाल एसोसिएशन का गठन किया गया, परन्तु इस खेल का नाम सॉकर रखा गया था।

21 मई 1904 में international फूटबाल संघ की स्थापना की गयी। उस समय इस संघ के सदस्य होलैंड, फ्रांस, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, और बेल्जियम डेनमार्क थे।

सर्वप्रथम फुटबॉल को लन्दन ओलम्पिक में 1908 में शामिल किया गया था। इस Olympic में इंग्लैंड ने डेनमार्क को हराकर सबसे पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा एशिया के फुटबॉल प्रतियोगिताओं ने 1936 ई में वर्लिन Olympic में भाग लिया था।

अगर हम भारत की बात करें तो भारत ने सर्वप्रथम 1948 में लन्दन में Olympic फुटबॉल में भाग लिया था। इस Olympic में फ्रांस ने भारत को पहले मैच में ही हरा दिया था। 

फुटबॉल का सबसे पहला विश्व कप कब हुआ था?

1930 में international Football संघ ने प्रथम फुटबॉल विश्व कप उरुग्वे में आयोजित आयोजित किया था। इस कप का नाम जुल्स रिमेट कप था। इस कप में उरुग्वे ने अर्जन्टीना को हराया था। 

जुल्स रिमेट कप का नाम 1970 में बदलकर FIFA रखा गया था। 1930 से लेकर 2006 तक ब्राज़ील फुटबॉल कप पर 5 बार जीत चूका था।

फुटबॉल को एशियाई खेलों में कब शामिल किया गया था ?

फुटबॉल खेल को एशियाई खेलों में 1951 में सर्वप्रथम शामिल किया गया था। उस समय एशियाई खेल दिल्ली में आयोजित किया गया था।

भारत में फुटबॉल कब शुरू किया गया था।

भारत में फुटबॉल अंग्रेजों ने 1840 में सर्वप्रथम शुरू किया था। भारतीय उस समय इस खेल को नहीं खेल सकते थे अर्थात इनो इस खेल को खेलने की अनुमति नहीं थी।

भारत में 1872 में कलकत्ता क्लब की स्थापना हुई थी। इसके बाद सन 1894 में फुटबॉल कलकत्ता क्लब में खेला जाने लगा।

1885 में सोवावाजार क्लब, 1889 में मोहन बागान और 1891 में मुहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब की स्थापना हुई थी। सन 1892 में सोवावाजार क्लब और इंग्लैंड की सैनिक टीम के बीच मैच खेला गया जिसमे सोवावाजार क्लब ने इंग्लैंड सैनिक टीम को बुरी तरह हराया।

1893 में कलकत्ता में एकमात्र प्रतियोगिता की गयी थी जिसका नाम ट्रेड्स कप था। जब I.A.F का गठन किया गया तो उसके बाद दूसरा टूर्नामेंट किया गया था ।

सन 1911 में मोहन बागान I.A.F भारतीय टीम ने शेइल्ड जीती। इस टीम ने फाइनल में यार्कशायर को 2-1 से पराजित किया था।

1898 में कलकत्ता फुटबॉल लीग का आरम्भ किया गया था। इसके अलावा आल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना 1935 में की गयी थी। 1940 में संतोष ट्राफी के नाम से जाने जाना वाली ट्राफी आज नेशनल फुटबॉल championship के नाम से जाना जाता है ।

जैसे कि आप इस बारे में जानते होंगे कि 1952 तक भारतीय नंगे पावों से फुटबॉल खेलते थे। परन्तु 1953 के बाद इस खेल को जुटे डालकर खेलना अनिवार्य किया गया था।

फूटबाल की कुछ बातें जो याद रखने योग्य हैं     

  • फुटबॉल खेल के मैदान की लम्बाई 110 से 120 गज होती है।
  • फुटबॉल खेल के मैदान की चौड़ाई 70 से 80 गज होती है।
  • खेल का समय 45-5-45 होता है।
  • फुटबॉल गेंद का वजन 14 से 16 ओंस होता है।
  • फुटबॉल गेंद की परिधि 27 से 28 इंच होती है।
  • किनारे वाले झंडों की ऊँचाई 1.50 मीटर होती है।
  • फुटबॉल टीम में कुल 16 खिलाडी होते हैं इन 16 खिलादोयों में 11 खेलने वाले होते हैं और 5 अतिरिक्त होते हैं।
  • हर टीम को ये ध्याम रखना होता है कि अप्नेव अतिरिक्त खिलाडियों में से दो ही खिलाडियों को ही बदल सकता हैं।

फुटबॉल खेल की कुछ प्रमुख Activities  

किकिंग तकनीक:- फुटबॉल खेल में गेंद को दोनों टांगों से किक किया जाता है परन्तु इस तकनीक में पावों के भीतरी एवम बाहरी हिस्से से गेंद को किक किया जाता है। जैसे सर के ऊपर से किक इत्यादि।

ट्रैपिंग तकनीक:- ट्रैपिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमे बॉल को दूर जाने से रोका जाता है। इस तकनीक के समय शरीर को पीछे की तरफ खींचा जात है ताकि बाल को नियंत्रण में किया जा सके।


फुटबॉल पासिंग तकनीक:- सिर एवम पावों से कम व् अधिक दुरी से जमीन व् हवा में बॉल को पास किया जाता है पासिंग में पैरों के पंजे का प्रयोग किया जाता है।

ड्रिब्लिंग तकनीक:- फुटबॉल में ड्रिब्लिंग तकनीक का प्रयोग पैरों के भीतरी भाग से किया जाता है। इस तकनीक को करने के लिए दोनों पैरों का प्रयोग बारी बारी किया जाता है।

Tackling तकनीक:- Tackling तकनीक का प्रयोग तब किया जाता है जब कोई टीम अपनी विरोधी टीम से बॉल को छिनती है। ये तकनीक पीछे से, सामने से या दायीं से बायीं और की जाती है।

हैडिंग तकनीक:- अगर मैच के दौरान बॉल कंधे से उपर हो to इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है। हैडिंग तकनीक माथे व् सिर से सीधी दिशा की तरफ, निचे की ओर पीछे की ओर तथा दायीं ओर की जाती है।

गोल रक्षा तकनीक:- फुटबॉल मैच में मैच को जीतने के लिए एक गोल कीपर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गोल कीपर हमेशा अपने हाथों से बॉल को रोकता है। 

Football Game Rules in Hindi - फुटबॉल खेल के कुछ नियम 


Rule 1:- कबड्डी, खो खो, और बैडमिंटन की तरह फुटबॉल खेल का आरंभ भी टॉस के साथ किया जाता है।

Rule 2:- टॉस जितने वाली टीम field और बॉल पास में से एक को चुन सकता है।

Rule 3:- फुटबॉल खेल की की समय अवधि (45-10-45) की तय की जाती है।

Rule 4:- यदि खेल का निर्णय नहीं होता है यानी अगर दोनों टीमों के बराबर अंक होते हैं तो अतिरिक्त समय के रूप में (15-5-15) का अतिरिक्त समय दिया जाता है।

Rule 5:- यदि गोल्डन हाफ में बराबर रहे तो सिल्वर हाफ दिया जाता है।

Rule 6:- अतिरिक्त समय में भी मैच का निर्णय न होने पर गोल्डन हाफ दिया जाता है।

Rule 7:- यदि सिल्वर हाफ में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है तो टाई ब्रेकर दिया जाता है।

Rule 8:- टाई ब्रेकर में दोनों टीमों को पांच पांच मौके दिए जाते हैं।

Rule 9:- यदि टाई ब्रेकर में भी खेल किसी निर्णय पर नहीं पहुँचता तो फुटबॉल खेल में sudden death का नियम (Rule) लागू किया जाता है।

Rule 10:- टाई ब्रेकर के दौरान जिन पांच खिलाडियों ने भाग लिया होता है वह खिलाडी sudden death में भाग नहीं ले सकते है शेष बचे छह खिलाडी ही भाग ले सकते हैं।

Rule 11:- फुटबॉल खेल के खिलाडियों की कुल संख्या 16 होती है। 11 मैच के दौरान खेलते हैं और 5 अतिरिक्त में खेलते हैं।

Rule 12:- फुटबॉल मैच के दौरान केवल 3 खिलाडियों का ही प्रतिस्थापन कर सकते हैं।

Rule 13:- इस खेल में गोल्डन हाफ और सिल्वर हाफ की समय अवधि 15-15 मिनट की होती है।

Rule 14:- मैच के शुरुआत कम से कम 7 खिलाडियों के साथ की जा सकती है।

Rule 15:- अन्य खेलों की तरह इस football game में भी खिलाडियों को रैफरी के आदेशों का पालन करने पड़ता है।

Rule 16:- यदि कोई खिलाडी गलत तरीके से खेलता है तो उसे rules के अगेंस्ट माना जाता है।

Rule 17:- खिलाडी के नियमों का पालन न करने पर रैफरी उस खिलाडी को हरा, पीला व् लाल card दिखाता है ये एक प्रकार की चेतावनी होती है।

हरा card का अर्थ होता है पहली चेतावनी, पीला कार्ड का अर्थ होता है सजा के टूर पर 2 मिनट के लिए खेल से बाहर, और लाल कार्ड दिखने पर उस खिलाडी को मैच से बहार कर दिया जाता है।

Rule 18:- Football Game में पनेल्टी किक हमेशा पनेल्टी लाइन से लगायी जाती है।

Rule 19:- जो खिलाडी पनेल्टी किक मार रहा होता है वह बॉल को दोबारा से नहीं छू सकता है।

Rule 20:- थ्रो इन करने वाला खिलाडी तब तक बॉल को छू नहीं सकता जब तक दूसरा खिलाडी बॉल को न छुए।

Rule 21:- गेंद को गोल तब माना जाता है जब बॉल गोल लाइन को पार न कर ले।

Rule 22:- यदि बॉल किसी कारण से खेल के दौरान फट जाता है तो बॉल को तुरंत बदलकर दुसरे बॉल के साथ मैच शुरू किया जाता है। 

Football Game खेलने के फायदे 

खेल कोई भी हो उसको खेलने से दिमाग और शरीर स्वस्थ रहता है।

फुटबॉल खेलने से एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होती है जो हमारे शरीर को फुर्तीला रखता है।

फुटबॉल खेलने से हमारे शरीर की एकाग्रता बढ़ती है और हमारे मानसीक तनाव को कम करने भी सहायता मिलती है।

हमारे शरीर को पूरी मात्र में नींद आना बहुत जरुरी होता है अतः अगर हम फुटबॉल खेलते हैं तो थककर हमें अच्छी नींद आती है।

FAQ (Frequently Asked Questions) 


Question 1:- Football Game में एक टीम में कितने खिलाडी खेलते हैं?

Answer:- Football Game में एक टीम में 16 खिलाडी खेलते हैं जिनमे से 11 field में खेलते हैं और 5 अतिरक्त में रखे जाते हैं।

Question 2:- फुटबॉल का वजन कितना होता है?

Answer:- फुटबॉल गेंद का वजन 14-16 ओंस तक होता है।

Question 3:- फुटबॉल international खेल के मैदान की लम्बाई चौड़ाई कितनी होती है?

Answer:- फुटबॉल खेल के मैदान की लम्बाई 110-120 गज और चौड़ाई 70 से 80 गज होती है।

Question 4:- फुटबॉल की परिधि यानी गोलाई कितनी होती है?

Answer:- फुटबॉल की परिधि यानी गोलाई 27 से 28 इंच होती है।

Question 5:- फुटबॉल खेल की समय अवधि कितनी निर्धारित की जाती है?

Answer:- Football Game की अवधि 45-10-45 मिनट की होती है।

Question 6:- मैच को कम से कम कितने खिलाडियों के साथ शुरू किया जा सकता है?

Answer:- Football Game को कम से कम सात खिलाडियों के साथ शुरू किया जा सकता है।

Question 7:- फुटबॉल में गोल की लम्बाई और ऊंचाई कितनी होती है?

Answer:- फुटबॉल में गोल की लम्बाई 8 गज और ऊँचाई 8 फीट होती है।

Question 8:- फुटबॉल में कार्नर फ़्लैश की की ऊँचाई कितनी होती है?

Answer:- कार्नर फ़्लैश की की ऊँचाई 1.50 मीटर होती है।

Question 9:- एक टीम में मैच के दौरान कितने खिलाडियों को बदला जा सकता है?

Answer:- मैच के दौरान तीन खिलाडियों को बदला जा सकता है।

Question 10:- मैच में बदला हुआ खिलाडी फिर से बदला जा सकता है?

Answer:- नहीं बदला जा सकता है।

 

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post