Madhya Pradesh (MP) Mein Kitne Jile Hain | मध्य प्रदेश में कितने जिले, सबसे बड़ा और छोटा जिला

मध्य प्रदेश में कितने जिले, सबसे बड़ा और छोटा जिला (Madhya Pradesh (MP) Mein Kitne Jile Hain)


अगर आप किसी भी पेपर की तैयारी कर रहे हैं तो आपको हर राज्य के जिलों की जानकारी होना जरुरी होता है।

जैसे की हम मध्य प्रदेश की बात करते हैं, मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले हैं (Madhya Pradesh (MP) Mein Kitne Jile Hain), मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौन सा है, और मध्य प्रदेश से सभी जिलों के नाम आदि।

Madhya Pradesh District in Hindi

 

मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी

जैसे की हम जानते हैं की भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शाशित प्रदेश हैं। अगर क्षेत्रफल की दृष्टी से बात की जाए तो मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में की गयी थी। यदि मध्य प्रदेश की राजधानी की बात की जाए तो MP की राजधानी भोपाल है। इस राज्य का क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है।

जब भारत के राज्यों का गठन किया गया तब मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य हुआ करता था। परन्तु जब सन 2000 में छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग किया गया तब ये राज्य क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत का दूसरा बड़ा राज्य बन गया।

मध्य प्रदेश राज्य की सीमाएं पांच राज्यों के साथ लगती हैं। जिनमे से गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र हैं।


मध्य प्रदेश में कुल कितने जिले हैं? Madhya Pradesh (MP) Mein Kitne Jile Hain?


भारत के राज्य मध्य प्रदेश में 2022 में 55 जिले हैं। जब मध्य प्रदेश का गठन हुआ तब भारत में 43 जिले थे। सन 1998 में मध्य प्रदेश के जिलों की संख्या 61 हुआ करती थी परन्तु जब छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग किया गया तो 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले गए थे।

क्षेत्रफल की दृष्टी से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?


यदि क्षेत्रफल की दृष्टी से Madhya Pradesh ke Sabse Bade Jile की बात की जाए तो, छिंदवाड़ा जिला मध्य प्रदेश (MP) का सबसे बड़ा जिला है। छिंदवाड़ा जिला 11,815 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। और अगर इस जिले की जनसँख्या की बात की जाए तो 2011 की जनगणना में इसकी जनसँख्या 2,090,922 है।

जंहा जनसँख्या की बात आती है तो जनसँख्या की दृष्टी से इन्दौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। इन्दौर की जब 2011 में जनगणना की गयी तो इस जिले की जनसँख्या 3,276,697 थी। इन्दौर जिला 3,989 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

जनसँख्या की दृष्टी से मध्य प्रदेश के 5 सबसे बड़े राज्य

क्र.

राज्य का नाम

कुल क्षेत्रफल

जनसँख्या (2011)

1.

छिंदवाड़ा ज़िला

11,815

2,090,922

2.

शिवपुरी ज़िला

10,298

1,726,050

3.

सागर जिला

10,252

2,378,458

4.

बैतूल ज़िला

10,043

1,575,247

5.

बालाघाट ज़िला

9245

17,01,698

 

क्षेत्रफल के हिसाब से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?


यदि क्षेत्रफल की दृष्टी से मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिले की बात की जाए तो दतिया जिला सबसे छोटा जिला है। दतिया जिला 2691 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

Also Read About:- 


Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post