हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं (Himachal Pradesh Me Kitne Jile hai)- जिलों के नाम, सबसे बड़ा और छोटा जिला कौन सा है ?

हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं (Himachal Pradesh Me Kitne Jile hai) - सबसे बड़ा और छोटा जिला कौन सा है ?

क्या आप जानते हैं की हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं (Himachal Pradesh Me Kitne Jile hai)? और क्षेत्रफल की दृस्टि से हिमाचल का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

आज हम आपके समक्ष ये जानकारी साँझा करेंगे कि हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं.

शायद आप ये जानते होंगे कि हिमाचल प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 17 वां बड़ा राज्य है। और अगर जनसँख्या के हिसाब से बात करें तो हिमाचल प्रदेश भारत का 21 वां सबसे बड़ा राज्य है।

हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां हैं शिमला और धर्मशाला हैं। साल 2011 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश की कुल जनसँख्या 6,864,602 है।
हिमाचल प्रदेश राज्य का गठन 25 January 1971 में किया गया था। 

Himachal Pradesh District Map

 


हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?


अगर हिमाचल प्रदेश की जिलों की बात की जाए तो इस राज्य में कुल 12 जिले हैं। हिमाचल प्रदेश के जिलों के नाम हैं बिलासपुर, चम्बा, हमीरपुर, काँगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना हैं। 

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के नाम, जिला मुख्यालय, जनसँख्या और कुल क्षेत्रफल

 

जिले का नाम

जिला मुख्यालय

जनसँख्या (2011)

कुल क्षेत्रफल

1.

लाहौल स्पिति

केलांग

31,564    

13835 वर्ग किलोमीटर   

2.

चंबा

चंबा

5,19,081

6528 वर्ग किलोमीटर   

3.

बिलासपुर

बिलासपुर

3,81,956

1167 वर्ग किलोमीटर   

4.

हमीरपुर

हमीरपुर

4,54,768

1118 वर्ग किलोमीटर   

5.

काँगड़ा

धर्मशाला

15,10,075

5739 वर्ग किलोमीटर   

6.

किन्नौर

रेकोंग पीओ

84,121

6401 वर्ग किलोमीटर   

7.

कुल्लू

कुल्लू

4,37,903

5503 वर्ग किलोमीटर   

8.

मंडी

मंडी

9,99,777

3950 वर्ग किलोमीटर   

9.

शिमला

शिमला

8,14,010

5131 वर्ग किलोमीटर   

10.

सिरमौर

नाहन

529855

2825 वर्ग किलोमीटर   

11.

सोलन

सोलन

5,60,320

1936 वर्ग किलोमीटर   

12.

ऊना

उना

5,21,173

1540 वर्ग किलोमीटर   

 
क्षेत्रफल की दृस्टि से हिमाचल प्रदेश के 5 सबसे बड़े कौन से हैं ?

लाहौल स्पीति:- अगर क्षेत्रफल के हिसाब से हिमाचल के सबसे बड़े जिले की बात करें तो वह लाहौल स्पीति है। लाहौल स्पीति का कुल क्षेत्रफल 13,835 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले का हेडक्वाटर केलोंग में है। और अगर लाहौल स्पीति की जनसँख्या की बात करें तो 2011 की जनगणना के हिसाब से इस जिले की जनसँख्या 31564 है। 


चम्बा:- चम्बा क्षेत्रफल की दृस्टि से हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। चम्बा जिले का क्षेत्रफल 6401 वर्ग किलोमीटर है। चम्बा का मुख्यालय चम्बा में ही है।

जनसँख्या के हिसाब से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?


वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला काँगड़ा है। काँगड़ा जिले की जनसँख्या 15,10,075 है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 5737 वर्ग किलोमीटर है। काँगड़ा जिले का जिला मुख्यालय धर्मशाला है। 

Frequently Asked Question (FAQ)

क्षेत्रफल की दृष्टी से हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है ?

क्षेत्रफल के हिसाब से हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला है। इस जिले का क्षेत्रफल 1167 वर्ग किलोमीटर है

हिमाचल प्रदेश मे कुल कितने जिले हैं?

हिमाचल प्रदेश मे कुल 12 जिले हैं

हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

जनसँख्या के हिसाब से काँगड़ा और क्षेत्रफल के हिसाब से लाहौल स्पिति है

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post