PWD ka Full Form or Meaning kya hai
क्या आप जानते हैं कि PWD की Full Form क्या होती है? कई ऐसे लोग हैं जो PWD की full form के बारे में जानते होगे। परन्तु कई ऐसे भी होंगे जो PWD का meaning या पूरा नाम नहीं भी जानते होंगे।
यदि आप PWD की full form, meaning, PWD क्या है और उसके कार्य क्या हैं नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल में आपको PWD के बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी।
PWD Full Form in English - Public Works Department (पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट)
PWD Full Form in Hindi - लोक निर्माण विभाग (Lok Nirmaan Vibhag)
PWD क्या होता है? (PWD Meaning)
भारत में सरकार दुवारा विकास के लिए भिन्न भिन्न विभाग बनाये गए हैं जो भारत में होने वाले विकास कार्यों पर निगरानी रखते हैं और इन विकास कार्यों को करते हैं। इन सभी विभागों में से लोक निर्माण विभाग (PWD) भी एक है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) भारत सरकार की निगरानी में कार्य करने वाला विभाग है। इस विभाग का प्रमुख कार्य राज्य के निर्माण कार्यों को पूरा करना होता है। बेशक ये विभाग राज्य निर्माण स्तरीय पर काम करता है परन्तु इस विभाग को आदेश सरकार दुवारा दिए जाते हैं।
लोक निर्माण विभाग (PWD) सरकार के आदेशों के आधार पर कार्य करती है की कौन से सरकारी भवन, सड़क या फिर किसी जल सम्बंधित कार्य को करना है। नए निर्माण के साथ साथ ये विभाग मरम्मत कार्य भी करती है।
आपने अक्सर देखा होगा की पहाड़ी इलाकों में जब भारी बारिश या बर्फ़बारी होती है तो अधिकतर सड़कें टूट जाती हैं। ऐसे में सरकार दुवारा PWD department इन सड़कों को ठीक करने का आदेश दिया जाता है। इस विभाग को कंस्ट्रक्शन से जुड़े सभी कार्यों को सोंपा गया है।
भारत में लोक निर्माण विभाग (PWD) दुवारा किये जाने वाले प्रमुख कार्य
भारत में कई विभाग हैं जो हर राज्य के कार्य को करते हैं। उनमे से PWD एक विभाग है जो सड़कों की मरम्मत, पुलों की मरम्मत या कंस्ट्रक्शन, सरकारी इमारत को बनाना, गावों या शहर के लिए पानी की व्यवस्था आदि का कार्य करती है।
सड़कों की मरम्मत:- भारत में आमतौर पर सड़कों की देख रेख लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग दुआवा की जाती है। यदि भरी बारिश या फिर लैंड स्लाइड के कारण कोई सड़क वाधित हो जाती है तो उस सड़क को लोक निर्माण विभाग दुवारा ठीक किया जाता है।
सरकारी इमारत का निर्माण:- सरकारी इमारत के निर्माण का कार्य किसी निजी ठेकेदार को न देते हुए सरकार इस कार्य को PWD department को सौंपती है। ये विभाग किसी हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, रेस्ट हाउस, रेन शेल्टर आदि के निर्माण कार्य करती है।
नई सड़क का निर्माण:- सड़कों की मरम्मत के साथ ये विभाग नयी सड़कों के निर्माण कार्यों को भी अपने अधीन करती है।
पीने के पानी की व्यवस्था करना:- गावों हो या शहर गर्मियों के दोनी में अक्सर पिने के पानी की समस्या आती ही रहती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए PWD को दिया जाता है। यदि कंही पानी वाधित हो जाता है तो PWD विभाग इस समस्या का समाधान करती है।
पुलों की मरम्मत या निर्माण:- सड़कों के निर्माण और मरम्मत के साथ लोक निर्माण विभाग पुलों की मरम्मत या निर्माण का कार्य भार भी संभालती है। पुराने पुलों की मरम्मत नए पुल बनाना आदि के कार्य इस विभाग के माध्यम से किये जाते हैं।
PWD का meaning क्या होता है, पूरा नाम क्या है?
PWD का पूरा नाम Public Work Department है और इसको हम हिंदी में लोक निर्माण विभाग कहते हैं।
Tags:
full form